19 Apr 2024, 12:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ से फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार : लल्लू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 2:28PM | Updated Date: Aug 8 2020 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। तटबंधों की सुरक्षा के प्रति सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दर्जनों गांव बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे है। धान और गन्ने की फसल जलमग्न है। सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले। लल्लू ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है।
 
जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है।
 
वहाँ भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »