28 Mar 2024, 16:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना में कोरोना के 1891 नए मामले दर्ज, बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 6:51PM | Updated Date: Aug 2 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। राज्य में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कोराना के 1,891 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मामलों की संख्या बढ़कर 66,677 हो गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ हर अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 540 हो गई।

राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन में बताया कि बीते 24 घंटे में 1,088 लोग स्वास्थ्य सुधार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में अब तक 47,590 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में 18,547 सक्रिय मामले हैं। बुलेटिन के अनुसार आज संक्रमित मामलों में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 517, रंगारेड्डी जिले के 181, मेडचल जिले के 146, वारंगल शहरी जिले के 138, निजामाबाद जिले के 131 और संगारेड्डी के 111 लोग हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »