चित्तौडगढ़। केंद्र प्रवर्तित जल जीवन मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में 73 करोड़ के कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं। सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि इसके तहत घरों में शुद्ध पेयजल पहूंचाने हेतु पानी की टंकियों का निर्माण, ट्युबवैल लगाने का कार्य, पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिले की भदेसर पं.स. की ग्रा.पं. खोडीप हेतु दो करोड़ 98 लाख रू.बेंगू विधानसभा की ग्रा.पं. काटुन्दा हेतु 1 करोड़ 95 लाख रू., ग्रा.पं. डोराई हेतु 1 करोड़ 62 लाख रू., ग्रा.पं. सामरिया कला हेतु 79 लाख रू., ग्रा.पं. खेड़ी हेतु 2 करोड़ 28 लाख रू., ग्रा.पं. सुवानिया हेतु 3 करोड़ 50 लाख रू., ग्रा.पं. चेंची हेतु 1 करोड़ 12 लाख रू., बेगू में ओराई डेम क्षेत्र के 62 गाँवों हेतु 44 करोड़ 39 लाख रू.रावतभाटा तहसील की ग्रा.पं. झालर बावड़ी हेतु 5 करोड़ 65 लाख रू., गंगरार तहसील की ग्रा.पं. इन्दोरा हेतु 1 करोड़ 39 लाख रूपए की स्वीकृति जारी हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में छोटीसादड़ी तहसील की ग्रा.पं. गोमाना हेतु 1 करोड़ 83 लाख रू., अरनोद तहसील की ग्रा.पं. सालमगढ़ हेतु 2 करोड़ 76 लाख रू., ग्रा.पं. कोटड़ी हेतु 3 करोड़ 5 लाख रू. की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं। गौरतलब हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत चित्तौड़गढ़ जिले की पं.स. डुंगला के अजीतपुरा, करीमपुरा, पं.स. कपासन के कांकरिया, गुमानपुरा, खारोलो की झोपडिया, हडमतिया, गुलाबपुरा में प्रत्येक 21 लाख की लागत से आरओ प्लांट और इसी प्रकार पं.स. डुंगला के लाम्बी छोटी व गरावला में भी प्रत्येक 19 लाख की लागत से आर ओ प्लांट लगाए जा रहे है।