17 Apr 2024, 04:31:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना से 62 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:44PM | Updated Date: Aug 1 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22892 लोगों की मौत हुई है जो देशभर में इस संक्रमण से हुई मौतों का करीब 62.2 प्रतिशत हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण से अब तक 36,511 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में इस वायरस के सर्वाधिक 14,994 जबकि दिल्ली में 3963 और तमिलनाडु में 3935 लोगों की मौत हुई है हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के रिकॉर्ड 57,117 नये मामले दर्ज किये गए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,95,988 हो गयी। कोरोना के प्रकोप से देश में अब तक 36511 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 10,94,374 लोग इससे निजात पा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »