25 Apr 2024, 20:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीमा पार से आया खिलौनानुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 2:03PM | Updated Date: Jul 16 2020 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले के मटीली राठान थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के नजदीक आज एक खेत में पाकिस्तान का खिलौनानुमा गुब्बारा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह दौलतपुरा गांव के नजदीक चक 6-क्यू की रोही में लोगों ने कृष्णलाल जाट के नरमा के खेत में कटीली तारबंदी के पास किसी ने इस गुब्बारे को देखा।  सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक गुब्बारानुमा खिलौना करीब दो फुट लंबा और एक फुट चौड़ा है।
 
प्लास्टिक से बने गुब्बारे पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) के साथ नीचे की तरफ अंग्रेजी में नम्बर लिखे हैं। यह संभवत खिलौना बनाने वाली कंपनी का कोई कोड है। उस पर पाकिस्तान का चांद तारा का निशान भी है। पुलिस के अनुसार यह गुब्बारा सीमा पार से हवा से उड़ कर इधर आया है। पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर लिया। इसमें कुछ भी फिलहाल संदिग्ध नहीं है। इस मामले में खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हुईं। उन्होंने इस गुब्बारे के बारे में जानकारियां जुटाई हैं। इस सीमावर्ती इलाके में ऐसे गुब्बारे और खिलौनेनुमा अक्सर सीमा पार से उड़कर आते रहते हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »