29 Mar 2024, 02:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में कोरोना बेकाबू- 31 जुलाई तक लगा लॉकडाउन, होगी सख्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 3:34PM | Updated Date: Jul 14 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है। बता दें कि बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 1432 पॉजिटिव नए मरीज मिले। संक्रमण रोकने के लिए बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। 
 
मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में पाबंदी लागू रहेगी। मंगलवार को सरकार ने आलाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय़ लिया है। इस बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद अंतिम तौर पर लॉकडाउन पर सहमति बनी है और आदेश दे दिया गया है। संक्रमण रोकने के लिए पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में 9 व 10 जुलाई से ही लॉकडाउन लगा हुआ है।
 
यह लॉकडाउन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सर्विस सेवा छोड़ कर, परिवहन सेवा, शॉपिंग मॉल आदि को बन्द किया गया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान धार्मिक संस्थानों में भी ताला लगा रहेगा। जबकि, सब्जी और फल की दुकानें सुबह और शाम को खुलेंगी। गौरतलब है कि, कोरोना से चिंतित प्रशासन ने बिहार के कई जिलों में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है।
बता दें कि, बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 10 दिनों में रिकॉर्ड मरीज कोरोना के बिहार में सामने आए हैं। इसमें सीएम नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर भी कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »