18 Apr 2024, 12:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुड्डुचेरी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता : बेदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 1:53PM | Updated Date: May 30 2020 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा एक तात्कालिक उपाय के तहत  वर्तमान नीतियों को फिर से अमलीजामा पहनाये जाने की आवश्यकता है। उपराज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने के मौके पर  प्रदेशवासियों के नाम खुले पत्र में इस आशय के उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने  कहा कि आईएमएफएल लाइसेंस की नीलामी, केबल टीवी टैक्स, संपत्ति कर के बकाया  की वसूली किराये और लाइसेंस की फीस को फिर से जारी करने के अलावा बिजली की  बकाया राशि की वसूली जरूरी है। इसके अलावा विजयन समिति की रिपोर्ट को लागू  करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पांच बिंदुओं पर दिशानिर्देश मिले हैं, जिसमें  किसानों, कृषि उपज, भंडारण, विपणन और अन्य चीजों को शामिल  किया गया है । इस दिशा निर्देश का पालन किया जाना भी आवश्यक है। उपराज्यपाल ने पिछले चार वर्षों में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का  स्मरण किया और कहा कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज है और उनके उत्तराधिकारियों  के लिए उपलब्ध है। उन्होंने अपने समर्थन के लिए प्रदेश की जनता और सरकारी  अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »