18 Apr 2024, 06:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'हलो सखी चेन' के माध्यम से महिलाएं लड़ रही कोरोना वायरस के खिलाफ़ जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 3:39PM | Updated Date: Apr 7 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। आज जहां पूरा देश या यूं कहें पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है, वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर की महिलाओं ने मोबाइल फोन को ही कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एक हथियार बना लिया है। मुजफ्फरपुर की दर्जनों ग्रामीण महिलाएं अपने 'हलो सखी चेन' के माध्यम से हर दिन सैकड़ों परिवारों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं। ये महिलाएं, हालांकि कम पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन फोन पर यह अच्छे तरीके से बात करती हैं और इस लॉकडाउन के दौरान गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी भी अधिकारियों को उपलब्ध करा रही हैं।
 
जिले की बोचहां की रहने वाली 35 वर्षीय महिला रोशनी कुमारी अपने पास के ही गांव में रहने वाली एक अन्य महिला को फोनकर समझा रही हैं, " हेलो, हम बोचहा से रोशनी बोल रही हूं। क्या आप कोरोना के बारे में जानती हैं। आपको घबराने की बजाय थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। आपको गांवों में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति के बारे में प्रशासन को सूचित करना होगा।
 
रोशनी ऐसे ही कई जान पहचान वाली महिलाओं को फोनकर कोरोना से बचाव की सलाह दे रही थी, कि वह लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें। इन गांव की महिलाओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए ‘हलो सखी चेन’ बनाया है। इस चेन के माध्यम से एक दिन में एक महिला 20 से 30 परिवारों का हालचाल पूछ रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों को तथा उनके परिजनों को भी यह महिलाएं 14 दिनों तक अलग रखने की सलाह भी दे रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »