19 Apr 2024, 19:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन में डेली मार्केट की 70 दुकान जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:23AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आज झारखंड में रामगढ़ शहर के ट्रेकर स्टैंड स्थित डेली मार्केट में लगी भीषण आग से 70 दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी। रामगढ़ शहर के बीचों-बीच ट्रेकर स्टैंड स्थित डेली मार्केट की दुकानें आज शाम धू - धू कर जल उठी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। आग के कारण 70 से अधिक दुकानें पूरी तरीके से जल कर खाक हो गई।
 
हादसे में 80 लाख से अधिक रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार ने कहा कि शाम करीब चार बजे मार्केट में आग लगने की जानकारी मिली जिसकी सूचना तत्काल रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गयी। स्थानीय लोगों की मदद और अग्निशमन दस्ते की सहायता से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में करीब 60-70 दुकानें जल गयी है।
 
इस हादसे में हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। सभी दुकानदारों से बात करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस बीच दुकानदारों ने छावनी परिषद के सीईओ पर आरोप लगाया और कहा है कि यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि एक साजिश है। इस साजिश के पीछे उनका ही हाथ है। एक दुकानदार ने कहा कि उन्हें पिछले तीन वर्षों से परेशान किया जा रहा है। अक्सर उन्हें छावनी परिषद की ओर से दुकानें हटाने की धमकी दी जा रही थी। लॉक डाउन में उन्हें यह मौका मिल गया। 
 
घटना की सूचना मिलते ही विधायक ममता देवी मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी दुकानदारों से बात की। दुकानदारों की समस्या और इस आगजनी के पीछे साजिश की बात सुनी।उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही जरूर होगी। उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा नहीं है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »