20 Apr 2024, 10:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना घोषणाओं को जमीन पर उतारे बिहार सरकार : मुकेश सहनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। विकासशील इंसान पार्टी ने कोरोना से लड़ाई में देशव्‍यापी बंद के बीच दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की मदद के लिए राज्­य सरकार की घोषणा को जमीन पर उतारने की मांग की है। पार्टी के राष्­ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज यहां कहा कि बिहार से हर साल बड़ी संख्­या में लोग रोजगार के लिए पलायन करते हैं। कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में दूसरे राज्­यों में रह रहे बिहार के लोगों के समक्ष कई तरह के संकट खड़े हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार की घोषणाओं को जमीन पर लाने की जरूरत है। सहनी ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से जारी टॉल फ्री नंबर काम नहीं कर रहे। प्रदेश के तमाम पदाधिकारी एवं चिकित्सक भी डरे हुए हैं।  राज्­य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। यह बेहद संवेदनशील मसला है।

उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ की तरह प्रदेश के मुख्­यमंत्री नीतीश कुमार से उन राज्­यों के मुख्­यमंत्रियों से बात करने की अपील की, जहां बिहार के लोग फंसे हैं। उन्­होंने कहा कि शहर में तो फिर भी लोग जागरूक है, लेकिन गांव में अभी भी इसका अभाव है। उन्होंने सरकार से राज्य के गांव में रह रहे लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की अपील की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »