16 Apr 2024, 19:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खिण्डा एफसीआई की राज्य परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 2:04PM | Updated Date: Feb 29 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्व कम्बोज समाज के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह खिण्डा को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राजस्थान की राज्य परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। खिण्डा को केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान की सिफारिश पर सदस्य मनोनीत किया गया है।
 
इस संबंध में केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आदेश की अनुपालना में एफसीआई राजस्थान ने नोटिफिकेशन जारी किया है। खिण्डा ने बताया कि इस समिति के माध्यम से उनका मुख्य कार्य स्थानीय प्रशासन, किसान एवं एफसीआई के बीच किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए सामंजस्य स्थापित करना है।
 
इसके साथ खाद्यान्नों की खरीद और वितरण, खाद्यान्नों की गुणवत्ता, खाद्यान्नों का भंडारण, अंतोदय, गरीबी रेखा से नीचे और गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों और केंद्र अथवा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए खाद्यान्नों के आवंटन, उठान और वास्तविक वितरण सहित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यक्रम के संबंध में राज्य सरकार के साथ एफसीआई का तालमेल स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि श्री खिण्डा जिला स्तरीय सतर्कता समिति श्रीगंगानगर के पद पर भी रह चुके है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »