28 Mar 2024, 17:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिक्किम के CM तमांग की जर्मनी यात्रा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:58PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पर्यटन विभाग के दो अधिकारियों की जर्मनी की यात्रा रद्द हो गई है। तमांग और पर्यटन विभाग के दो अधिकारी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पर्यटन संबंधी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। यह कार्यक्रम चार से आठ मार्च तक चलने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में लगभग 45 भारतीय हिस्सा लेने वाले थे। यह पर्यटन से संबंधित दुनिया का का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »