19 Apr 2024, 16:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अष्टधातु निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति चोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 2:54PM | Updated Date: Feb 28 2020 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव स्थित मंदिर से चोरो ने अष्टधातु निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति चुरा ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात चोर आजमनगर गांव स्थित मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये। इसके बाद चोरो ने मंदिर में मौजूद अष्टधातु निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति चुरा ली और फरार हो गये। चोरी की गयी मूर्ति की कीमत लाखो रूपये बतायी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »