28 Mar 2024, 14:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनियमितता मिलने पर कोटा में चार ई-मित्र कियोस्कों को किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 4:41PM | Updated Date: Feb 27 2020 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने आज विधानसभा में कहा कि कोटा में अनियमितता की शिकायत सही पाये जाने पर चार ई-मित्र कियोस्कों को बन्द किया गया है। डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल में विधायक  संदीप शर्मा के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि गत पांच वर्षो में कोटा जिले में ई-मित्र द्वारा गबन और अनियमितता के चार ई-मित्र कियोस्कों के विरूद्ध प्रकरण सामने आये हैं।
 
उन्होंने बताया कि डिस्कॉम विभाग के आशु चौधरी कियोस्क पर वसूली की जा चुकी है, इसी तरह पीएचईडी विभाग के आशु चौधरी तथा अजय मित्तल कियोस्क पर वसूली की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पीएचईडी विभाग के तालिब कादरी कियोस्क तथा डिस्कॉम के शैलेन्द्र कुमार शर्मा कियोस्क के प्रकरण में वसूली राशि की गणना का कार्य सम्बन्धित विभाग (डिस्कॉम एवं पीएचईडी) के स्तर पर प्रगति पर है। गबन राशि की गणना के सूचना प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार वसूली की जायेगी।
 
डॉ. कल्ला ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 687 ई-मित्र कियोस्क द्वारा आधार की सभी सेवाएं (आधार कार्ड बनवाने और आधार अपडेशन) आम-जन को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया गत पांच वर्षो में कोटा जिले में ई-मित्र संचालकों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने की लगभग 132  शिकायतें प्राप्त हुई है। निर्धारित राशि से अधिक राशि की शिकायत एवं वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही पाये जाने पर चार ई-मित्र कियोस्कों को एफ आई आर दर्ज होने के बाद स्थाई रूप से बन्द किया गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »