16 Apr 2024, 10:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अठावले ने ट्रंप यात्रा का विरोध करने पर की कांग्रेस की आलोचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:48AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री मंत्री रामदास अठावले ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का विरोध कर रही कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। अठावले ने कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की आधिकारिक यात्रा की और केंद्र सरकार की ओर से किये जा रहे खर्चे की आलोचना करने का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपतियों की पिछली यात्राओं को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्वागत किया था और अब समझ नहीं आ रहा कि वे ट्रम्प की यात्रा का विरोध क्यों कर रहे हैं।
 
आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प के बीच अच्छे संबंधों के कारण उन्होंने देश का दौरा किया और ऐसा देखा गया है कि यह न केवल अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त करने में बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेता पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में आठवले ने कहा कि भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के नेता के रूप में, उन्होंने ट्रंप का स्वागत किया, जो कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »