19 Apr 2024, 03:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जयराम ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:38PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को यहां भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले आशा वर्कर यूनियन, 'सिलाई-कटाई कर्मचारी संघ' और पर्यटन निगम कर्मचारी संघ' के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। ख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं और उनकी अधिकांश मांगें पूर्ण की गई है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ता माता और बाल स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार की चिंता का प्रमुख विषय था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान दो बार आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य का हिस्सा बढ़ाया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ाने की उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »