28 Mar 2024, 19:17:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:07AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अचानक गायब के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए पीडिंता को भगाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला बागेश्वर के कपकोट थाना का है। जिला  पुलिस उपाधीक्षक की जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की 14 फरवरी से गायब है। उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से एक टीम का गठन किया गया।
 
पुलिस ने मामले की जांच की तो उसे काफी अहम सुराग हाथ लगे और पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर सबसे पहले नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बागेश्वर के अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की और उसके बाद पुलिस ने उससे दुष्कर्म के आरोपी युवक संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बागेश्वर के सन अनरसा गांव का रहने वाला है और उसे अनरसा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ  भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 363, 366 ए, 376 (3) व 5 ठ/6 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »