29 Mar 2024, 13:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजयी क्रम जारी रखते हुए ऐशानी क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2022 3:00PM | Updated Date: Jan 8 2022 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। गुजरात की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ऐशानी तिवारी ने पहले अश्विनी गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 के गर्ल्स अंडर-17 के प्री-क्वार्टर फाइनल में विजयी क्रम जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ऐशानी ने शुक्रवार को यहां प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की माही सेन को 21-17, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त गुजरात की आइशा गांधी से होगा। आइशा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में नौवीं वरीयता प्रापत महाराष्ट्र की अलीशा नाइक को 12-21, 21-18, 21-19 से हराया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »