29 Mar 2024, 15:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुराग ठाकुर ने नरवाल और अडाना को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2021 11:54AM | Updated Date: Sep 4 2021 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलो में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल और रजत पदक विजेता सिंहराज अडाना को बधाई दी है। 
ठाकुर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ‘‘भारत ने स्वर्ण पर प्रहार किया। मनीष नरवाल की यह शानदार जीत है। उन्हें इस श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर भी बधाई। उन्होंने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 की फाइनल स्पर्धा में नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम किया है।’’ उन्होंने अडाना को बधाई देते हुए कहा ‘‘भारत के लिए पदकों की बारिश हो रही है। भारत के लिए 15 वां पदक। रजत जीतकर 'शानदार सिंहराज' ने रचा इतिहास। मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एस एच फाइनल में दूसरा पदक।’’ उल्लेखनीय है कि शूटर नरवाल और अडाना ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतते हुए इतिहास रचा। नरवाल ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा तो अडाना ने दूसरे स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। भारत के नाम टूर्नामेंट में अब कुल 15 मेडल हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »