26 Apr 2024, 01:57:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लखनऊ ने 24 स्वर्ण के साथ जीती ओवरआल टीम चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2021 9:37PM | Updated Date: Aug 12 2021 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआल टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मोतीनगर लखनऊ के रामजस हाल में गुरूवार को संपन्न इस चैंपियनशिप में लखनऊ ने अंतिम दिन 11 स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। मेजबान ने इस चैंपियनशिप में कुल 24 स्वर्ण व 20 रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम अंतिम दिन 9 स्वर्ण पदक जीतते हुए कुल 17 स्वर्ण व 12 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »