20 Apr 2024, 14:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवान विनेश फोगाट और सोनम मलिक के खेलने पर प्रतिबंध, अनुशासन तोड़ने पर भड़का कुश्ती संघ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2021 12:03AM | Updated Date: Aug 11 2021 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट और सोनम मलिक पर भारतीय कुश्ती संघ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों को नोटिस जारी कर 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। इनका जवाब संघ की कमेटी के आगे रखा जाएगा। जब तक कमेटी का फैसला नहीं आ जाता है तब तक दोनों के खेलने पर रोक रहेगी। कुश्ती संघ को विनेश से टोक्यो ओलंपिक में पदक की आस थी, लेकिन उन्होंने जिस तरह का व्यवहार वहां दिखाया संघ को नागवार गुजरा।

संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का कहना है कि पहले विनेश ने टोक्यो में भारतीय पहलवानों के साथ प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। फिर बाउट के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की आधिकारिक किट न पहनकर अपनी ही किट पहनी। इस पर आईओए ने कड़ी आपत्ति जताई। सोनम ने टोक्यो जाने के लिए अपना पासपोर्ट संघ के ऑफिस से खुद नहीं साई कर्मियों से मंगवाया। इसे भी संघ ने अनुशासनहीनता माना है।

संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि विनेश हंगरी के कोच वॉलर एकोस की 62 किलो में खेलने वाली पहलवान पत्नी के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। उन्हें अगर अच्छे पार्टनर तैयारी के लिए मिले होते तो परिणाम कुछ और होता। इसके लिए उन्होंने विनेश के निजी प्रायोजकों को जिम्मेदार ठहराया। इनकी वजह से ही विनेश ने चीफ कोच कुलदीप सिंह मलिक की भी बात नहीं सुनी। बताया तो यहां तक जाता है कि टोक्यो में भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस न कर विनेश ने दूसरी जगह प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »