29 Mar 2024, 21:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीयूष ने कारोबारियों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2021 9:07PM | Updated Date: Aug 9 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कारोबारियों से भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डालर की बनाने में योगदान देने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि वह इसके लिए कारोबार को हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
गोयल ने यहां राष्ट्रीय व्यापारिक दिवस पर कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के 'आत्मनिर्भरता' और ' मेड इन इंडिया' के विजन का उद्देश्य भारत में उद्योगों को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाना है। इससे दुनिया में भारतीय उत्पादों को प्रतिष्ठित किया जा सकता है। भारतीय उद्योग मंडल के इस समारोह में मथुरा की लोक सभा सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »