28 Mar 2024, 17:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका ने लगातार चौथी बार जीता बास्केटबॉल स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2021 5:21PM | Updated Date: Aug 7 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिका ने फ्रांस को शनिवार को नजदीकी और रोमांचक संघर्ष में 87-82 से हराकर लगातार चौथी बार टोक्यो ओलम्पिक में पुरुष बास्केटबाल टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया। अमेरिका की जीत में केविन डूरंत  ने सर्वाधिक 29 अंक बनाये। अमेरिकी टीम शुरुआत में 6-12 से पिछड़ रही थी लेकिन डूरंत के पहले तीन पॉइंटर ने अमेरिका को 15-15 से बराबरी दिला दी।
 
अमेरिका ने पहले क्वार्टर में  22-18 की बढ़त बना ली थी और फिर 39-26 से आगे हो गए थे।  उन्होंने आधे समय तक 44-39  की बढ़त बना ली थी। डूरंत .ने पहले हाफ में 21 अंक बटोरे थे। फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर में अमेरिका की बढ़त को कमकर 63-71 कर दिया। फ्रांस ने फिर इस फासले का और कमकर 70-73 कर दिया लेकिन अमेरिका अपनी बढ़त को बनाये रखने में कामयाब रहा  और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »