29 Mar 2024, 20:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीच वालीबॉल में नॉर्वे ने जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2021 12:15PM | Updated Date: Aug 7 2021 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। एंडर्स बर्नत्सेन मोल और सोरम क्रिश्चियन सैंडली के शानदार खेल की बदौलत नॉर्वे ने यहां शनिवार को रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) को हरा कर बीच वालीबॉल में स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नॉर्वे का यह तीसरा स्वर्ण और ओवरऑल छठा पदक है। नॉर्वे ने मैच में आरओसी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। शुरुआत से ही नॉर्वे के मोल और सैंडली आरओसी के वियाचेस्लाव कसीसिलनिकोव और ओलेग स्टोयानोवस्की से बेहतर दिखे, हालांकि रूसी खिलाड़यिों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन नॉर्वे की इस जोड़ी ने पहले और दूसरे सेट में क्रमश: 21-17 और 21-18 के स्कोर के साथ जीत हासिल कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया, जबकि आरओसी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »