28 Mar 2024, 16:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में हारे, अब कांसे के लिए लड़ेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2021 5:21PM | Updated Date: Aug 6 2021 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और टोक्यो ओलम्पिक में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीद पहलवान बजरंग पुनिया यहां शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल  मुकाबले में ओंिलपिक के कांस्य पदक विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी एलियेव से 5-12 से हार गए। बजरंग अब कांस्य पदक के लिए रेपेचेज मुकाबले के विजेता से खेलेंगे। बजरंग ईरान के मोर्टेजा घियासी को हरा कर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। मुकाबले की बात करें तो बजरंग पूनिया ने पहले राउंड में डिफेंसिव खेल दिखाया।
 
मैच रेफरी ने उनके खिलाफ पैसिविटी समय (असक्रिय रहने का जुर्माना) शुरू किया, जिसके चलते मोर्टेजा को एक अंक जरूर मिला, लेकिन बजरंग घबराए नहीं। पहले राउंड के बजरंग 0-1 से पिछड़ते दिखे, हालांकि मुकाबले के आखिर के कुछ समय में बजरंग ने पहले एक अंक हासिल किया और फिर अपने विरोधी को चित करके मुकाबला जीत लिया। इससे पहले उन्होंने आज सुबह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के अकमातालिएव एर्नाजार को हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »