25 Apr 2024, 02:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Tokyo Olympics: गोल्ड से चूके रवि दहिया, जावुर युगुऐव से हारे, किया सिल्वर मेडल पर कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 5:20PM | Updated Date: Aug 5 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड से रवि दहिया चूक गए हैं। जावुर युगुऐव ने उन्हें हरा दिया है। अब उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। दिन की शुरूआत भारत को पुरूष हॉकी में जीत के साथ हुई है। भारत ने इसमें कांस्य पदक जीतकर 40 साल पहले का इतिहास दोहरा दिया है। वहीं,अब कुश्ती में भारत को मेडल मिल गया है। हालांकि, रवि दहिया गोल्ड से चूक गए हैं। रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। उन्हें फाइनल में रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने हरा दिया है। वहीं, दीपक पूनिया कांस्य पदक लेने से चूक गए हैं। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक के मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »