19 Apr 2024, 10:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉक्सिंग में भारत को बड़ा झटका, मैरीकाम का दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 5:06PM | Updated Date: Jul 29 2021 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। बॉक्सिंग में भारत को बड़ा झटका लगा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई हैं। मैरीकॉम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है।
 
हालांकि, टोक्यो ओलंपिक का 7वां दिन भारत के लिए बेहतर रहा है। तीरंदाजी, हॉकी, बैडमिंटन में भारत को जीत मिली है। तीरंदाज अतनु दास ने पुरुष व्यक्तिगत के अंतिम 8 में जगह बना ली है।
 
वहीं, पीवी सिंधु डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मैरी कॉम की हार से भारत को बड़ा झटका लगा है। इसी के साथ बॉक्सिंग में मेडल की उम्मीद खत्म हो गई है।
 
पहले राउंड में हार के बाद दूसरे राउंड में मैरीकॉम ने शानदार वापसी की थी। पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वो आक्रामक रहीं।
 
उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2 से हराया। वहीं, पहलेराउंड में मैरीकॉम 1-4 से हारी थी। दूसरे राउंड में शानदार वापसी के बाद जीत की उम्मीद थी। लेकिन, मैरी अंत में दो-तीन से हार गईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »