20 Apr 2024, 19:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस के पास 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए सभी संसाधन हैं : खेल मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:33PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के खेल मंत्री ओलेग मत्स्यत्सिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस के पास 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अर्‘ता प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन हैं। उल्लेखनीय है रूस का कजान शहर पहले ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त कर चुका है। मत्स्यत्सिन ने एक बयान में कहा, ‘‘ इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन मुझे लगता है कि रूस 2036 खेलों के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम होगा। यह एक कठिन और जिम्मेदार निर्णय होगा, लेकिन हमारे पास इतने बड़े पैमाने पर आयोजन के लिए सभी आवश्यक संसाधन हैं। मुझे उम्मीद है कि इससे पहले रूस के पास अन्य प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी करने का अवसर होगा: जिसमें विश्व और यूरोपीय चैंपियनशिप और विश्व कप शामिल है। हमारे देश में क्षमता है, खेल समुदाय की इच्छा भी है। रूस हमेशा ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं का सबसे विश्वसनीय भागीदार रहा है और बना हुआ है। ’’ मंत्री ने यह भी कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ओलंपिक की मेजबानी के लिए आवेदन करने का निर्णय लेते हैं तो खेलों की मेजबानी के अधिकार के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »