29 Mar 2024, 18:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में अब दस दिन होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2021 3:26PM | Updated Date: May 27 2021 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा में प्रस्तावित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का कार्यक्रम कोरोना महामारी के मद्देनजर अब थोड़ा संक्षिप्त किया गया है। ये खेल अब केवल दस दिन यानि 21 से 30 नवम्बर तक कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बुधवार को यहां इन खेलों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में  खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
 
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, शाहबाद, दिल्ली और  चंडीगढ़ में 21 से 30 नवम्बर, 2021 तक किया जाएगा जिनमें 90 प्रतिशत खेल स्पर्धाएं पंचकूला में आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के साथ ही ब्रिक्स गेम्स- 2021 के वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »