25 Apr 2024, 11:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टोक्यो ओलंपिक: अब तो निवेशक भी कहने लगे- खेल रद्द करने में ही फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2021 3:29PM | Updated Date: May 26 2021 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। आगामी टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के आधिकारिक मीडिया पार्टनर में से एक जापानी समाचार पत्र असाही शिंबुन ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोरोना महामारी संबंधी खतरों और देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव का हवाला देते हुए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से ओलंपिक खेलों को रद्द करने का आग्रह किया है। असाही शिंबुन की संपादकीय टीम ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा शांति और निष्पक्षता से स्थिति का मूल्यांकन करें और इस गर्मी ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के आयोजन को रद्द करने का फैसला लें। ’’ उल्लेखनीय है कि देश भर में कुछ सर्वेक्षणों के मुताबिक जापान के अधिकतर लोग सच में ओलंपिक रद्द करने के पक्ष में हैं। बुधवार तक टोक्यो सहित ओलंपिक की मेजबानी करने वाले जापान के अधिकतर प्रान्तों में आपातकाल लगा रहा, हालांकि पिछले हफ्ते ओलंपिक खेलों के समन्वयक आयोग के अध्यक्ष जॉन कोट्स ने कहा था कि जापान की राजधानी में आपातकाल घोषित होने पर भी टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक का 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजन होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »