28 Mar 2024, 17:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्पेशल सेल ने पहलवान सुशील को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2021 12:37PM | Updated Date: May 23 2021 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार (38) समेत दो लोगों को यहाँ से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर कर्मबीर के नेतृत्व वाली स्पेशल सेल की टीम ने सुशील और अजय (48) को यहाँ मुंडका से गिरफ्तार किया है। इस टीम को एसीपी अत्तर सिंह सुपरवाइज कर रहे थे।
 
दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित किया था जबकि उनके साथी अजय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात पहलवानों के बीच झगड़े का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पहलवान सागर के रूप में हुई थी। इस हत्या में दोनों आरोपी थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »