24 Apr 2024, 01:39:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में भोपाल के मीतांश बने चैम्पियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2021 8:58PM | Updated Date: May 19 2021 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लखनऊ डिस्ट्रक्ट चेस स्पोर्टस एसोसियेशन के द्वारा स्टे होम सीरीज के अन्तर्गत आयोजित प्रथम रैपिड आनलाइन टूर्नामेंट में भोपाल के 10 वर्षीय मीतांश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी संभावित 5 अंक अर्जित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। अन्तिम चक्र में प्रथम बोर्ड पर मीतांश नें काले मोहरों से खेलते हुए आजमगढ के अब्दुल कादिर को किंग्स इण्डियन डिफेंस के अन्तर्गत खेली गयी बहुत ही रोमांचक बाजी में 59 चालों में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि दूसरे बोर्ड पर भी भोपाल के ही आठ वर्षीय माधवेन्द्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के अक्षत भटनागर को सिसिलियन ड्रेगन वैरियेशन में 56 चालों में परास्त कर पांच अंक अर्जित किये मगर टाई ब्रेक के आधार पर उन्हें द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। तीसरे बोर्ड पर लखनऊ के सनी कुमार सोनी ने सफेद मोहरों से सिसिलयन गैम्बिट खेलते हुए बहुत ही रोमांचक बाजी में आजमगढ के विशाल भारती को 57 चालों में परास्त कर पूर्ण अंक अर्जित कर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »