20 Apr 2024, 10:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला पहलवान सीमा ने दिलाया टोक्यो ओलम्पिक का कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 4:42PM | Updated Date: May 8 2021 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान सीमा (50 किग्रा) ने बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित आखिरी ओलम्पिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट विश्व ओलम्पिक गेम्स क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में देश को इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिलाया है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने तीन महिला पहलवानों सीमा (50  किग्रा), निशा (68 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) को मुकाबलों में उतारा था।  निशा और पूजा अपने पहले मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी। 
 
लेकिन सीमा ने 50 किग्रा में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। सीमा ने क्वालिफिकेशन राउंड में बेलारूस की पहलवान को 8-0 से , क्वार्टरफाइनल में स्वीडन की पहलवान को 10-2 से और सेमीफाइनल में पोलैंड की पहलवान को 2-1 से पराजित किया।  फाइनल में उनका मुकाबला एकदिमिया की पहलवान लुसिया यामिलेत से कल होगा।  ग्रीको रोमन वर्ग के छह वजन वर्गों के मुकाबले कल से शुरू होंगे। भारत को इस प्रतियोगिता से दो ओलम्पिक कोटा मिल चुके हैं।  सुमित पुरुष फ्री स्टाइल वर्ग के 125 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर देश को ओलम्पिक कोटा दिला चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »