28 Mar 2024, 13:58:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंशु और सोनम ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 2:48PM | Updated Date: Apr 10 2021 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की दो और महिला पहलवानों अंशु मलिक (57 किग्रा) तथा सोनम मलिक (62 किग्रा) ने अपने-अपने वजन वर्गों के फाइनल में पहुंचकर इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है। भारत के टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती में कुल वजन वर्गों की संख्या इसके साथ ही छह पहुंच गयी है। इससे  पहले तक पुरुष वर्ग में बजरंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक पुनिया तथा महिला वर्ग में विनेश फोगाट ने ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। 
 
अंशु ने 57 किग्रा वर्ग में कोरिया की पहलवान को पहले राउंड में 10-0 से, दूसरे राउंड में कजाकिस्तान की पहलवान को 10-0 से और सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को 12-2 से हराया। अंशु का फाइनल में मंगोलिया की पहलवान से मुकाबला होगा  सोनम ने  62 किग्रा वर्ग में पहले राउंड में चीन की पहलवान को  5-2 से, दूसरे राउंड में ताइपे की पहलवान को  11-0 से, सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान को 9-6 से हराया तथा फाइनल में अब उनका मुकाबला चीन  की पहलवान से होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »