28 Mar 2024, 15:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने जीता भारत का 13वां स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2021 12:07AM | Updated Date: Mar 28 2021 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी की युवा भारतीय जोड़ी ने यहां शनिवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट फाइनल में एकतरफा जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी की जोड़ी ने हमवतन गुरप्रीत सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल को फाइनल में 9-1 से रौंदा और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी के साथ अब भारत के पास टूर्नामेंट में 13 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदकों के साथ कुल 27 पदक हो गए हैं और वह शीर्ष पर है।

टूर्नामेंट का अभी एक और दिन बाकी है और इस दौरान भारत के पास दो और मैडल जीतने का मौका है। भारत के बाद अमेरिका तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक को मिलाकर कुल सात पदकों के साथ दूसरे, जबकि इटली चार और डेनमार्क तीन पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। दिन के दूसरे फाइनल मुकाबले में एलेसिया और वालेरियो ग्रेजिनी की इटली की जोड़ी ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में जुजाना रेहाक स्टीफीसकोवा और अद्रीयान ड्रोब्नी की स्लोवाकियाई जोड़ी को 39-36 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रेयशी सिंह और किनन चेनाई की भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन राउंड में 141 अंक हासिल कर स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में पहुंची, जहां उसे यवुज इल्नाम और सेफिये सरितुर्त की तुर्की की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »