29 Mar 2024, 18:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेलवे की प्रियंका ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 5:53PM | Updated Date: Feb 13 2021 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रियंका ने रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में 20 किमी की दूरी एक घण्टा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और टोक्यो ओलंपिक के लिये अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुये टोक्यो ओलम्पिक में भी प्रियंका की सफलता की कामना की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »