19 Apr 2024, 11:22:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कबड्डी खेल के दौरान एक खिलाड़ी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 9:06PM | Updated Date: Jan 21 2021 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोजी में कबड्डी खेल के दौरान एक खिलाड़ी के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम गोजी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। कल शाम दूसरे दिन ग्राम कोकड़ी और ग्राम पटेवा के बीच मैच हो रहा था। पहले राउंड में कोकड़ी ने लीड ले ली थी।  दूसरे राउंड में कोकड़ी की तरफ से टीम का हिट खिलाड़ी नरेंद्र साहू अंतिम रेड के लिए गया।
 
तभी पटेवा के खिलाड़यिों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान नरेंद्र सिर के बल गिर गया। प्रतिद्वंदी खिलाड़ी उसके ऊपर चढ़ गए ताकि वह लाइन को छू ना सके। थोड़ी देर बाद नरेंद्र साहू की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे ग्राम के सरपंच थानेश्वर तारक उसे अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद नरेंद्र साहू को मृत घोषित कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »