29 Mar 2024, 01:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने तांग सू डो वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते 10 स्वर्ण सहित 31 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:20AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
नयी दिल्ली। भारत ने पहली बार वर्चुअल रूप से आयोजित आईटीओ तांग सू डो वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, छह रजत और 15 कांस्य सहित 31 पदक जीत लिये हैं। आयोजन अध्यक्ष लव सहरावत ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप का आयोजन सात और आठ नवंबर को तांग सू डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन, दिल्ली की तरफ से किया गया था। आईटीओ एशियन तांग सू डो चैंपियनशिप 2020 की सफलता के बाद इस चैंपियनशिप का वर्चुअल आयोजन किया गया। सहरावत ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 12 देशों ने भाग लिया जिनमें भारत, मलेशिया, मोरक्को, पोलैंड, नीदरलैंड, बंगलादेश, मेक्सिको, जर्मनी, पनामा, बेल्जियम, ईरान और नाइजीरिया शामिल थे। प्रत्येक देश से 26 प्रतिभागियों (13 पुरुष, 13 महिलाएं) ने भाग लिया। भारत ने सबसे अधिक पदक हासिल किये हैं। एसोसिएशन ने प्रतिभागियों के वीडियो की समीक्षा की और आठ नवंबर की शाम तक प्रत्येक श्रेणी के परिणाम घोषित कर दिये। पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल सिंह इस विश्व स्तरीय चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा पद्मश्री से सम्मानित  एवं ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »