28 Mar 2024, 13:59:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शशि खन्ना ने जीता डीडीसीए के कोषाध्यक्ष पद का चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। डीडीसीए के कोषाध्यक्ष और चार निदेशक पदों के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में पांच से आठ नवम्बर तक मतदान हुआ। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार शशि खन्ना और पवन गुलाटी मैदान में थे। पवन गुलाटी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के रिश्तेदार हैं। 
 
शशि खन्ना ने सोमवार को हुई मतगणना में पवन गुलाटी को 44 वोटों से हरा दिया। दोनों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा। शशि खन्ना को 895 और पवन गुलाटी को 851 वोट प्राप्त हुए। इस बीच निदेशकों के पदों के लिए वोटों की गिनती शाम को शुरू हो गयी है। आधिकारिक रूप से मतगणना पूरी होने के बाद सभी नतीजे घोषित किये जाएंगे। इससे पहले रोहन जेटली सर्वसम्मति से डीडीसीए के अध्यक्ष चुन लिए गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »