29 Mar 2024, 10:21:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बिहार चुनाव : आज BJP में शामिल होंगी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:14PM | Updated Date: Oct 4 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वो आज बीजेपी (BJP) की सदस्यता लेंगी। बीजेपी से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक महासचिव अरूण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में वो आज बीजेपी में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
 
इससे पहले श्रेयसी सिंह के RJD की सदस्यता लेने के भी कयास लगाए जा रहे थे। श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।
 
श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले पुतुल सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया था। दरअसल, पुतुल सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट गिरिधारी यादव के खिलाफ बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नोमिनेशन कराया था। जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »