20 Apr 2024, 21:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड, खेल मंत्री ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 6:02PM | Updated Date: Aug 24 2020 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के हाई परफॉरमेंस पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षक जसपाल राणा को इस वर्ष प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये नामांकित किया है। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा है कि राणा ने खिलाड़ी के रूप में मात्र 18 वर्ष की उम्र में अर्जुन अवार्ड प्राप्त किया था और अब प्रशिक्षक के रूप में देश के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी नवाजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पद्मश्री जसपाल राणा द्वारा दिये गये बेहतरीन प्रशिक्षण का नतीजा है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी कु. चिकी यादव म.प्र. की पहली ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने टोकयो ऑलम्पिक के लिये भारत का कोटा प्राप्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »