25 Apr 2024, 19:27:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

20 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की पेयर फिगर स्केटर खिलाड़ी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2020 3:36PM | Updated Date: Jul 19 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। रुसी मूल की ऑस्ट्रेलियाई पेयर फिगर स्केटर खिलाड़ी एकातेरिना एलेक्जांद्रोवस्काया का निधन हो गया। वह 20 वर्ष की थीं। अंतरराष्ट्रीय स्‍केटिंग यूनियन (आईएसयू) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। आईएसयू ने कहा - हमें यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि स्‍केटिंग की खिलाड़ी एकातेरिना का मॉस्को में निधन हो गया। उनका निधन कैसे हुआ हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई। 
 
आईएसयू के अध्यक्ष जान डिजकेमा ने कहा - हम उनके निधन से हैरान है। वह एक बेहतरीन स्‍केटिंग खिलाड़ी है। स्‍केटिंग बिरादरी उन्हें याद करेगी। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आईएसयू के अनुसार एकातेरिना ऑस्ट्रेलिया के हार्ले विंडसर से 2016 में जुड़ी थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया। उन्होंने 2017 में विश्व जूनियर का खिताब जीता। उन्होंने आईएसयू का खिताब जीत पहले ऑस्ट्रेलियाई बन इतिहास रचा था। उन्होंने इसके साथ ही 2017 में आईएसयू ग्रां प्री फाइनल जीता और 2018 शीतकालीन ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »