18 Apr 2024, 22:36:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना से संक्रमित जापानी सूमो रेसलर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2020 5:35PM | Updated Date: May 13 2020 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित जापान के एक 28 वर्षीय सूमो रेसलर की बुधवार को यहां मौत हो गयी। जापान सूमो संघ ने यह जानकारी दी। सूमो रेसलर शोबुशी कोरोना से संक्रमित होने वाले जापान के पहले रेसलर थे और वह दस अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद 19 अप्रैल को उनकी तबियत और बिगड़ गयी थी और उन्हें राजधानी टोक्यो में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उनकी मौत हो गयी।
 
जापान सूमो समिति की रैंकिंग में शोबुशी 11 वें स्थान पर थे और वर्ष 2007 में उन्होंने सूमो रेसलिंग में अपना कदम रखा था। इसके अलावा 25 अप्रैल को जापान के चार अन्य रेसलर भी घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना के खतरे के कारण सूमो समिति ने ओसाका में 25 अप्रैल को हुए रेसलिंग टूर्नामेंट को बिना दर्शकों के आयोजित करने का निर्णय किया था। कोरोना से रेसलरों के संक्रमित होने के कारण टोक्यो में 24 मई से 27 जून तक आयोजित होने वाले एक ग्रीष्मकालीन टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »