20 Apr 2024, 08:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मई 2022 में होगी फुकुओका विश्व तैराकी चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2020 4:20PM | Updated Date: May 4 2020 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। विश्व तैराकी नियंत्रण संस्था (फीना) ने सोमवार को घोषणा की कि जापान के फुकुओका में 2021 की गर्मियों में होने वाली फीना विश्व चैंपियनशिप अब 13-29 मई 2022 तक होगी। फीना ने एक बयान जारी कर बताया कि फुकुओका शहर, जापान तैराकी महासंघ, आयोजकों, एथलीटों, कोचों, तकनीकी समितियों, टीवी पार्टनर और प्रायोजकों से बातचीत के बाद उसने यह फैसला है और विश्व चैंपियनशिप के लिए नयी तारीखों की घोषणा की। फीना विश्व मास्टर्स चैंपियनशिप 31 मई से नौ जून 2022 तक क्यूशू द्वीप पर होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »