26 Apr 2024, 04:32:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

89 की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहा है यह खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2020 12:12AM | Updated Date: May 1 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेज कार रेसिंग खेल फॉर्म्यूला वन के पूर्व खिलाड़ी और चीफ एग्यूक्यूटिव बर्नी एक्लेस्टोन 89 की उम्र में एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में एक बार फिर से पिता बनने को तैयार बर्नी काफी उत्साहित हैं। बर्नी की पत्नी फैबिना की डिलिवरी जुलाई में होनी है जिनकी उम्र बर्नी की बड़ी बेटी देबोरेह से 21 साल कम है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बर्नी की पत्नी फैबिना उनसे आधी उम्र की हैं और वह प्रेग्नेंट हैं जिनकी डिलिवरी जुलाई में होनी है।
 
इंग्लैंड की न्यूज वेबसाइट डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नी और उनका परिवार फैमली में नया सदस्य जुड़ने की इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। फैबिना बर्नी की तीसरी पत्नी हैं। बर्नी की 3 बेटियां पहली 2 बेटियों से हैं। वह फैबिया से शादी करने से पहले दो शादियां कर चुके थे।
 
28 अक्टूबर 1930 को यूके में जन्मे बर्नी ने साल 1952 में आइवी बैमफॉर्ड विवाह किया था। इसके बाद बर्नी एक्लेस्टोन ने 1985 में मॉडल स्लाविका से शादी रचाई थी, जो साल 2009 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने 2012 में फैबिना फ्लॉसी से विवाह किया था। डेली मेल से हुई बातचीत में बर्नी ने अभी भी खुद को जवान बताते हुए कहा, 'इसमें कुछ भी अजीब नहीं है? मुझे तो आज भी 29 और 89 की उम्र में कोई अंतर नहीं दिखता।
 
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी इससे बेहद उत्साहित हैं। वह बीते कुछ सालों से इस पल का इंतजार कर रही थी और अब मैं खुश हूं कि जब मैं चला जाऊंगा तब उसका ख्याल रखने के लिए कोई और होगा। एक्लेस्टोन ने बताया कि 89 की उम्र में उनके फिर से पिता बनने की खबर से उनकी बेटियां भी उत्साहित हैं। इस मौके पर बर्नी ने मजाक करते हुए कहा कि रिटायरमेंट का यही नुकसान है। उन्होंने कहा,' जब आप रिटायर हो जाते हैं तो यही होता है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »