25 Apr 2024, 02:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी होने पर संदेह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2020 5:48PM | Updated Date: Apr 12 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी तोशिरो मुतो ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण खेलों का साल 2021 में होना भी तय नजर नहीं आ रहा है। खेल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि खेल 16 महीने की देरी के बाद अगले साल भी हो सकेंगे। जापान में इस समय लॉकडाउन चल रहा है।
 
तोशिरो ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह कहने की स्थिति में होगा कि अगले साल जुलाई में भी खेल हो सकेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि हम आपको अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं बता सकते हैं। नये कार्यक्रम के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से और पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से होने तय हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »