16 Apr 2024, 10:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2020 टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब से खेले जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:35AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण स्थगित किये गए टोक्यो ओलम्पिक अब 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक कराये जाएंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के कारण 2021 तक स्थगित किये गए टोक्यो ओलम्पिक के लिए नई तारीखों की घोषणा इसी सप्ताह की जायेगी लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही यह खबर आ गयी कि टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होगा। यह ओलम्पिक के मूल कार्यक्रम से एक दिन पहले के दिन हैं। टोक्यो ओलम्पिक को इस वर्ष 24 जुलाई से शुरू होना था और इसका समापन नौ अगस्त को होना था। लेकिन 2021 में इसे 23 जुलाई से आठ अगस्त तक कराया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »