24 Apr 2024, 20:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक मशाल को देखने इकट्ठा हुए 1000 से ज्यादा लोग, कोरोना से नहीं है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 6:47PM | Updated Date: Mar 24 2020 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टोक्यो में ओलम्पिक मशाल को रिले धावक लेकर नहीं चलेंगे लेकिन जापान के उत्तरी शहर फुकुशिमा में मशाल को देखने 1000 से ज्यादा लोग जमा  हो गए। ओलम्पिक मशाल पिछले सप्ताह यूनान से जापान पहुंची थी और इसकी जापान रिले की शुरुआत फुकुशिमा शहर से गुरूवार को होनी है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मशाल को लेकर धावक नहीं दौड़ेंगे बल्कि इसे एक लालटेन में ले जाया जाएगा।

फुकुशिमा में लोगों ने कोरोना के खतरे को लेकर सरकार के चेतावनी को नजरअंदाज किया और एक हजार से ज्यादा लोग मशाल को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि लोगों ने अपने चेहरों पर मास्क लगा रखे थे। इनमें एकाध व्यक्ति ऐसा भी था जिसने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। सरकार ने लोगों से आह्वन किया था कि मशाल को देखने के लिए जमा न हों लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। जापान में 1852 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और इस वायरस से 52 मौतें हो चुकी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »