20 Apr 2024, 01:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 5:17PM | Updated Date: Mar 19 2020 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन में खेल संघों की तरफ से पूरी पारदर्शता बरती जाती है। रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बहुजन समाज पार्टी के श्याम सिंह यादव के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। यादव ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन में बेईमानी होती है और खेल संघों की मनमाती चलती है।
 
खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है और ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत स्थानीय स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केन्द्रों में उन्हें प्रवेश दिया जाता है जहां उनके प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जाता है। ऐसे खिलाड़ियों को स्टाइपंड भी दिया जाता है और उनकी खेल क्षमता निखारने पर पूरा ध्यान केन्द्रित किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के चयन में खेल संघों को पूरा अधिकार है और इसमें कोई पक्षपात नहीं होता। किसी भी स्तर पर किसी की तरफ से कोई दखल नहीं दिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »