25 Apr 2024, 16:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्रालय ने नोवी को दिया 4 लाख का चेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 5:49PM | Updated Date: Mar 16 2020 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बीमार चल रहे मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया को उनकी चिकित्सा जरुरतों के लिए चार लाख रुपये का चेक दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘‘मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया को चिकित्सा जरुरत के लिए चार लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय को उनकी पेंशन चालू करने के लिए कहा जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय कल्याण कोष के प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा ताकि इसका फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।’’ 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर नोवी कपाड़िया बीमार चल रहे हैं और उन्हें दो साल पहले रिटायर होने के बाद से उनकी पेंशन नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया में नोवी की बीमारी और उन्हें पेंशन ना मिल पाने की खबरें प्रमुखता से आयी हैं जिसके बाद खेल मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया और नोवी को उनकी चिकित्सा जरुरतों के लिए चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »